मरीज़ मनोज, उम्र 38 वर्ष, गले में लगातार दर्द और निगलने में तकलीफ़ की शिकायत लेकर देवराज अस्पताल में आए। जाँच के बाद पाया गया कि दोनों तरफ के टॉन्सिल (Bilateral Tonsils) में संक्रमण था, जिसके कारण उन्हें बाइलेटरल टॉन्सिलेक्टॉमी की आवश्यकता थी।
मरीज़ का ऑपरेशन कोब्लेशन तकनीक (Coblation Technique) से किया गया। यह एक आधुनिक और सुरक्षित विधि है जिसमें रेडियोफ्रीक्वेंसी एनर्जी और सलाइन का उपयोग करके टॉन्सिल को बहुत कम रक्तस्राव और दर्द के साथ हटाया जाता है।
ऑपरेशन सफल रहा, और मरीज़ अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें गले के दर्द से राहत मिली है और वे सामान्य रूप से भोजन कर पा रहे हैं
